साल 2023 में राशि के अनुसार पहनेंगे रंग, तो भाग्‍य देगा साथ और किस्‍मत चूमेगी कदम

हमारे जीवन में रंगों का बहुत महत्‍व होता है। मानव के अंदर भावनाएं होती हैं और हमारे दिमाग, मूड और सोच पर रंगों का गहरा प्रभाव पड़ता है। रंगों की वजह से ही हमें ये दुनिया बेहद खूबसूरत और आकर्षित लगती है। इससे संसार की सकारात्‍मक ऊर्जा को भी मजबूती मिलती है।

in-the-year-2023-color-will-be-worn-according-to-the-zodiac

ज्‍योतिष के अनुसार (According to Astrology) अपनी राशि के आधार पर सही रंग का उपयोग करने से आपके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और नकारात्‍मक ऊर्जा में कमी आती है। वर्ष 2023 के भाग्‍यशाली रंगों को आप अपनी राशि के अनुसार अपने कपड़ों, घर या ऑफिस के फर्नीचर में इस्‍तेमाल कर अपने भाग्‍य को मजबूत कर सकते हैं। इन रंगों की नेल पॉलिश, त्‍योहारों पर घर की सजावट में भी इन रंगों का उपयोग किया जा सकता है।
यहां हम आपको बता रहे हैं कि नववर्ष 2023 में आपकी राशि के लिए कौन-सा रंग शुभ रहेगा और आपको इस साल किस रंग का अधिक से अधिक उपयोग करने से लाभ होगा।

Also Read: चंद्र कुंडली और लग्न कुंडली में कौन ज्यादा महत्वपूर्ण है?


मेष राशि- Aries

मेष राशि के लोगों का स्‍वामी ग्रह मंगल है और इस ग्रह का रंग लाला माना जाता है। लाल रंग शक्‍ति, साहस और शुद्धता का प्रतीक है और ये सब गुण मेष राशि के लोगों में दिखाई देते हैं। सफेद और पीला भी इस राशि के लिए भाग्‍य के मार्ग खोल सकते हैं।

वर्ष 2023 में मेष राशि के लोग सफेद और पीले रंगों का प्रयोग अधिक करें। इससे आपको जीवन के अनेक पहलुओं में लाभ होगा। आपको नीला, काला और हरे रंग से दूर ही रहना चाहिए। ये रंग आपके अवसरों को कम कर सकते हैं।


वृषभ राशि- Taurus

वृषभ राशि का स्‍वामी शुक्र ग्रह है और इस ग्रह का सफेद रंग माना जाता है। इस तरह वृषभ र‍ाशि के जातकों के लिए भी सफेद रंग शुभ हो जाता है। वर्ष 2023 में सफेद रंग का प्रयोग करने से आपको अपने भाग्‍य ग्रह शुक्र की कृपा प्राप्‍त हो सकती है। इसके अलावा वृषभ राशि वाले गुलाबी रंग का भी उपयोग कर सकते हैं। आपको हरे रंग से भी लाभ मिल सकता है।

आप साल की शुरुआत में सफेद और गुलाबी रंग के कपड़ों या चीजों का प्रयोग अधिक करें। इससे आपके जीवन में प्‍यार, भाग्‍य और धन का आगमन होगा। ज्‍योतिष के अनुसार इस राशि के लोगों को पीले और लाल रंग से दूर ही रहना चाहिए।


मिथुन राशि- Gemini

इस राशि का स्‍वामी बुध ग्रह को माना जाता है। बुध ग्रह बुद्धि के कारक हैं और इसके साथ ही इनका प्रिय रंग हरा है। इस प्रकार मिथुन राशि के जातकों के लिए हरे रंग से ज्‍यादा शुभ और कुछ हो ही नहीं सकता है। हरा रंग सफलता और खुशहाली का प्रतीक है। मिथुन राशि के लोगों को सफेद और गुलाबी रंग भी शुभ फल दे सकता है। इन रंगों के प्रभाव से मिथुन राशि के लोगों को शांति और रिलैक्‍स महसूस होगा।

Also Read: कुंडली में मंगल के इन योगों की वजह से बनता है 'मांगलिक दोष'


कर्क राशि- Cancer

कर्क राशि का स्‍वामी चंद्रमा है और इस राशि के लोगों को सफेद, क्रिमसम, सिल्‍वर, गोल्‍ड और लेमन येलो कलर का प्रयोग करना चाहिए। ये रंग आपके लिए भाग्‍य के दरवाजे खोल सकते हैं। कर्क राशि के लोगों को इन रंगों के प्रभाव से पॉजिटिव महसूस हो सकता है।

ये रंग आपके स्‍वभाव को उभारने और आपके व्‍यक्‍तित्‍व को निखारने का काम करेंगे। इससे दिखेगा कि आप कितने सुरक्षित और सपोर्टिव हैं। आप वर्ष 2023 में ज्‍यादा गहरे, भड़कीले और बेजान रंगों का उपयोग कम करें।


सिंह राशि- Leo

आत्‍म-सुरक्षा और करियर में सफलता पाने के लिए आपको नारंगी, पीले और लाल रंग का इस्‍तेमाल बढ़ा देना चाहिए। सूर्य की इस राशि के लोगों के लिए गोल्‍ड कलर की ज्‍वेलरी भी शुभ साबित होगी।

आपके लिए बैंगनी और गोल्‍ड मिरर कलर भी अच्‍छे रहेंगे। इनकी मदद से आपकी पर्सनैलिटी बेहतर तरीके से बाहर आएगी। आपको गहरे रंगों या ग्रे कलर से दूर रहना चाहिए। इनकी वजह से आपके जीवन में दुर्भाग्‍य आ सकता है और आपकी पॉजिटिव एनर्जी खत्‍म हो सकती है।


कन्‍या राशि- Virgo

कन्‍या राशि के लोगों का भी स्‍वामी बुध ग्रह हैं और इस राशि के लोगों को साल 2023 में नीले, हरे और हल्‍के पीले रंग से लाभ मिल सकता है। ये रंग आपके निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में ही सफलता दिलवाने का काम करेंगे। इससे आप भीड़ में भी अलग दिखाई दे सकते हैं।

हरा रंग आपके कम्‍यूनिकेशन स्किल्‍स को बढ़ाने का काम करता है। इस राशि के लोगों को लाल रंग के उपयोग से बचना चाहिए। लाल रंग आपके सामने चुनौतियां खड़ी कर सकता है।

Free Kundli - Get Free Online Janam Kundali


तुला राशि- Libra

तुला राशि के लोगों के लिए नारंगी और सफेद रंग बहुत शुभ माना जाता है। इस राशि का स्‍वामी ग्रह शुक्र है और उन्‍हें सफेद रंग बहुत प्रिय होता है। आपको वर्ष 2023 में चमकीले रंगों से भी लाभ मिल सकता है। नीला रंग भी तुला राशि के लोगों का भाग्‍योदय कर सकता है। आपको हल्‍के नीले रंग का उपयोग करना है। चुनौतियों के दौरान या उनका सामना करते समय ये रंग आपको शांत रहने में मदद करेंगे।


वृश्चिक राशि- Scorpio

इस राशि के लोगों में बहुत धैर्य होता है। ये कभी जिद्दी और दबंग तो कभी भावुक हो जाते हैं। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सफेद, लाल और नारंगी रंग साल 2023 में भाग्‍यशाली साबित होगा। इन रंगों के प्रभाव से आप अपने जीवन में मिल रहे अवसरों में सफलता हासिल कर पाएंगे। जितना हो सके वृश्चिक राशि वाले साल 2023 में इन रंगों का प्रयोग अधिक से अधिक करें।


धनु राशि- Sagittarius

धनु राशि के लोगों के गहरा पीला या पीला-नारंगी रंग शुभता लेकर आ सकता है। धनु राशि के स्‍वामी बृहस्‍पति हैं और इन्‍हें पीला रंग बहुत पसंद होता है। धनु राशि के लोगों को हरे रंग से भी लाभ हो सकता है। नीले रंग से भी आपकी आशाएं, उन्‍नति के मार्ग प्रशस्‍त होंगे और आपके प्रेम जीवन में उत्‍साह आएगा। धनु राशि के लोग बहुत ज्‍यादा आशावादी होते हैं और ये गलत चीजों पर भी आसानी से विश्‍वास कर लेते हैं। इस समस्‍या से बचने के लिए आप अपने शुभ रंग का प्रयोग करें।

Read Astrological Articles in Hindi


मकर राशि- Capricorn

मकर राशि के लोगों को पॉजिटिव एनर्जी पाने के लिए काले और बैंगनी रंग का प्रयोग करना चाहिए। शनि इस राशि के स्‍वामी हैं और उन्‍हें काला रंग पसंद है इसलिए मकर राशि के लोगों को काले रंग का उपयोग करने से अपने स्‍वामी ग्रह शनि देव की कृपा मिलती है। यह रंग आपमें धैर्य का गुण स्‍थापित करता है। 

मकर राशि के लोगों को पीले और लाल रंग से वर्ष 2023 में दूर ही रहना चाहिए। यह साल आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा इसलिए सतर्क रहें। पीले और लाल रंग के उपयोग से आपके सामने मुश्किल काम आ सकते हैं। जल्‍दबाजी में कोई काम ना करें।


कुंभ राशि- Aquarius

शनि की इस राशि के लोगों के लिए भी हल्‍का नीला और बैंगनी रंग भाग्‍य का साथ लेकर आ सकते हैं। वर्ष 2023 में इन रंगों का उपयोग करने से आपको अपने करियर में तरक्‍की मिलेगी और आपका नेटवर्क बढ़ेगा। ये रंग आपकी रोमांटिक और सोशल लाइफ को भी फायदा पहुंचाएंगे। कुंभ राशि के लोगों को हरे रंग से दूर रहना चाहिए। ये रंग आपकी जिंदगी में नकारात्‍मकता लेकर आ सकता है।

नीला रंग आपके जीवन में संतुलन ला सकता है और मुश्किलों को दूर कर सकता है। आपके लिए पीला और नारंगी रंग भी शुभ रहेगा।


मीन राशि- Pisces

मीन राशि के लोगों का स्‍वामी ग्रह बृहस्‍पति हैं इसलिए इनके लिए पीला और नारंगी शुभ रंग हैं। गुलाबी रंग भी आपके लिए भाग्‍यशाली साबित हो सकता है। इससे आपको अपने रिश्‍तों को मजबूत करने और व्‍यापार में आगे बढ़ने मे मदद मिलेगी। पीले के साथ गुलाबी पहनने से आपका भाग्‍य और भी ज्‍यादा मजबूत होगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post